हार्ट सर्जरी के बाद रेमो डिसूजा ने अस्पताल में किया डांस, पत्नी लिजेल ने शेयर किया वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (15:06 IST)
फेमस कोरियोग्रफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल में उनकी पत्नी लिजेल लगातार देखभाल कर रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है।

 
रेमो का ये वीडियो उनकी सर्जरी के बाद का है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रेमो का चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन उनके पैर जरूर साफ नज़र आ रहे हैं। वीडियो में रेमो के पैर म्यूजिक पर थिरकते दिख रहे हैं। 
 
इस वीडियो के साथ लिजेल ने लिखा, पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात है। रेमो डिसूजा... थैंक्यू आप सभी का आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।' इस वीडियो पर कई सिलेब्स ने कमेंट करते हुए रेमी डिसूजा के जल्द ठीक होने की दुआ की है। 
 
बता दें कि रेमो डिसूजा को बीते शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरों के अनुसार अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान-शाहरुख खान संग काम कर चुकीं श्वेता मेनन पर लगा अश्लीलता फैलाने का अरोप, दर्ज हुई FIR

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास, एक्ट्रेस की रील को मिले 190 करोड़ व्यूज

जब दीपिका पादुकोण के मन में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

रणबीर कपूर की एनिमल अक्षय कुमार की इस हिट फिल्म की है कॉपी? निर्देशक बोले- मैं लोगों को प्रेरित कर रहा हूं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख