Lockdown के कारण अर्जुन रामपाल की पीरियड ड्रामा की शूटिंग रुकी, स्टूडियो ने माफ किया सेट का किराया

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (15:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की आगामी फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ के ‍लिए कर्जत में एक सेट तैयार किया गया है। जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो कर्जत में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। लेकिन अब पिछले एक महीने से फिल्म की शूटिंग बंद है। जिसके बाद एनडी स्टूडियोज के मालिक नीतिन देसाई ने सेट का किराया नहीं लेना का फैसला किया है। इसके साथ ही, उन्होंने अन्य फिल्म स्टूडियोज से भी ऐसा करने की अपील की है।
 

लॉकडाउन के कारण अर्जुन रामपाल भी कर्जत में फंसे हुए है। इस समय उनके साथ कर्जत में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटा भी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया है। वीडियो में अर्जुन की बढ़ी हुई दाढ़ी है। उन्होंने इसमें बताया है कि जब कर्फ्यू लगा तब वो यहां पर शूटिंग कर रहे थे और जनता कर्फ्यू के बाद यहीं रह गए।



यह फिल्म अंग्रेजों और पेशवा बाजीराव द्वितीय के बीच हुए भीमा कोरेगांव युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन रामपाल एक महार योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी 1818 को पेशवा बाजीराव द्वितीय ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की एक टुकड़ी से लड़ाई लड़ी थी। इस लड़ाई में अंग्रेजों ने 500 महार योद्धाओं के साथ मिलकर 28 हजार मराठों की सेना को हरा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑफ शोल्डर गाउन में वाणी कपूर का ग्लैमरस अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फारुख शेख ने सामानान्तर फिल्मों में बनाई सशक्त पहचान, कई टीवी शोज में भी किया काम

सिकंदर पर क्या भारी पड़ेगा जाट का ढाई किलो का हाथ, सलमान खान से भिडेंगे सनी देओल

इमरान हाशमी का बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक, ग्राउंड जीरो में BSF डिप्टी कमांडेंट के रूप में आएंगे नजर

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद, आखिरकार साइबर सेल के समक्ष पेश हुए समय रैना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख