Biodata Maker

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के गाने '52 गज का दामन' ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर हुए इतने करोड़ व्यूज

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (14:14 IST)
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार अपने गानों की वजह से खुब सुर्खियों में रहती हैं। रेणुका के गाने इंटरनेट पर धमाल मचाते हैं। रेणुका का हाल ही में रिलीज गाना '52 गज का दामन' इंटरनेट पर छाया हुआ है। 

 
हाल ही में रेणुका ने बताया कि उनके गाने '52 गज का दामन' ने रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने पर 1 बिलियन के पार व्यूज पहुंच गए है। यह खुशखबरी रेणुका पंवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। 
 
इस पोस्ट में रेणुका पंवार ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए खुशी जाहिर की है। रेणुका ने लिखा, आप सभी के आशीर्वाद, प्यार, साथ से ही हमने नामुमकिन को मुमकिन किया है। मेरा हृदय से आभार मेरी टीम को की जो मेरा परिवार है और आप सभी मेरी ताकत हैं जिन्होंने ये कर दिखाया... अभी तो आरंभ है सफर बहुत आगे तक है अपना प्यार आशीर्वाद साथ यूंही बनाए रखें... हार्दिक धन्यवाद।
 
वहीं इस गाने में अपने डांस से धमाल मचाने वाली प्रांजल दहिया ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को शुक्रिया किया है।
 
इस गाने में रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं प्रांजल दहिया के हरियाणवी लड़की के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने रेणुका और प्रांजल दोनों को हिट कर दिया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राधिका आप्टे से लेकर बरखा सिंह तक, इन कलाकारों ने भारतीय मनोरंजन को दी नई परिभाषा

परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025: इन कलाकारों ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सेट किए नए स्टैंडर्ड

'सितारे जमीन पर' के असली सितारों की अनकही कहानी लेकर आए आमिर खान, 'सितारों के सितारे' का ट्रेलर रिलीज

एक्टिंग डेब्यू से पहले सुहाना खान को पिता शाहरुख खान से मिली थी यह सलाह

अविका गोर से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, साल 2025 में शादी के बंधन में बंधीं ये हसीनाएं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख