Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिया चक्रवर्ती को अपने जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत से मिला खास तोहफा

हमें फॉलो करें रिया चक्रवर्ती को अपने जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत से मिला खास तोहफा
Photo : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत इन‍ दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। बीते कुछ महीनों से सुशांत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ रहा है। अपने लिंकअप की खबरों पर दोनों ने रिएक्ट करते हुए एक दूसरे को अपना दोस्त बताया है, लेकिन हर खास मौकों पर दोनों को साथ देखा जा रहा है। 
 
webdunia
हाल ही में रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन के मौके पर सुशांत उन्हें लद्दाख ले गए थे। इसके बाद रिया ने अपने जन्मदिन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके कहा था कि ये उनका सबसे खूबसूरत जन्मदिन है। इसी के साथ-साथ रिया और सुशांत के लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। 
 
webdunia
ताजा रिपोर्ट्स की माने तो सुशांत ने रिया के जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा दिया है। सुशांत ने रिया को प्लेटिनम का का एक पेंडेंट तोहफे के रुप में दिया है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि सुशांत से ये तोहफा पाने के बाद रिया खुशी से फूली नहीं समा रही है और वह हर जगह इस पेंडेंट को पहनी दिखाई देती हैं।
 
सुशांत सिंह राजपूत और रिया पिछले कुछ समय से अच्छी बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ऑफिशियली इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायरल हो रही है रणवीर सिंह की यह पुरानी फोटो, लंबे बालों में पहचान पाना मुश्किल