रिया सिंघा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज, जानिए उनके बारे में सबकुछ

WD Entertainment Desk
सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (12:25 IST)
Miss Universe India 2024 का ताज रिया सिंघा ने अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले 22 ‍सितंबर को जयपुर में आयोजित किया गया। उर्वशी रौटेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। रिया अब वैश्विक स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
 
रिया ने कहा कि उन्हें 2024 से पहले मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने वाले लोगों से काफी प्रेरणा मिलती है। रिया सिंघा ने कहा, आज खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Singha (@singha.rhea)

मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौटेला ने कहा, मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं। मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर रिया सिंघा हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा। सभी लड़कियां बहुत मेहनती, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं।
 
कौन हैं रिया सिंघा
19 वर्षीय रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने माहत्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। वह अहमदाबाद की एक यूनिवर्सिटी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं। रिया स्कूल टाइम से मॉडलिंग और पेजेंट कंपटीशन्स में एक्टिव रही हैं। रिया मिस टीन अर्थ 2023 का खिताब भी जीत चुकी है। वह भारत को मिस टीन यूनिवर्स 2023 में रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कृष 4 को लेकर धमाकेदार अपडेट, रितिक रोशन का ट्रिपल रोल, प्रियंका चोपड़ा के साथ ये एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर!

भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी Ramayana, इतने हजार करोड़ रुपए है बजट

शेफाली जरीवाला ही हमेशा रहेंगी कांटा लगा गर्ल, अब कभी नहीं बनेगा इस गाने का सीक्वल, एक्ट्रेस की याद में मेकर्स का फैसला

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर रिलीज, निभाएंगे कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका

ये हीरोइन कैसे बन जाती हैं, दुबली-पतली सांवले रंग की प्रियंका चोपड़ा को देख हैरान हो गई थीं ये एक्ट्रेस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख