Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर को बहन रिद्धिमा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर को बहन रिद्धिमा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
, सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (11:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह पहली बर्थडे होगा, जब उनके पिता ऋषि कपूर उन्हें विश करने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्दिमा ने अपने भाई को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है और उन्होंने इस विश में ऋषि कपूर को भी शामिल रखा है।

 
रिद्धिमा ने रणबीर के कई तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें परिवार के कई और सदस्य नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में रणबीर और रिद्धिमा के पापा ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीरों के कोलाज के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'Happiest bday AWESOMENESS! तुम्हें ढेर सारा प्यार। मेरे बेबी ब्रदर, 38 और भी शानदार साल।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'संजू' थी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही वे फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वे गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ फिल्म शमशेरा की तैयारियों में भी जुटे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता के साम्राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता