Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिद्धिमा कपूर बोलीं- अपनी बहू को बिगाड़ देंगी मां नीतू कपूर, बताई यह वजह

हमें फॉलो करें रिद्धिमा कपूर बोलीं- अपनी बहू को बिगाड़ देंगी मां नीतू कपूर, बताई यह वजह
, रविवार, 11 जुलाई 2021 (13:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वही अब रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने बताया कि उनकी मां नीतू कपूर कैसी सास बनेंगी। रिद्धिमा ने कहा कि उनकी मां नीतू कपूर एक परफेक्ट सास होंगी।

 
एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा कपूर ने कहा कि उनकी मां नीतू कपूर बहुत अच्छे स्वभाव की हैं। वो अपनी बहू को वह हर चीज देने की कोशिश करेंगी जो वो उम्मीद करेंगी या उसे उम्मीद नहीं होगी। वह दूसरों की तरह खडूस तो बिल्कुल नहीं है। वह अपनी बहु के स्पेस की भी वैल्यू करेंगी।
 
रिद्धिमा ने आगे कहा कि उनकी मां नीतू अपनी बहू को बिगाड़ देंगी क्योंकि वह उन पर बहुत सारा प्यार बरसाएंगी, पूरा सम्मान देंगी और खूब ख्याल रखेंगी। कम शब्दों में कहा जाए तो नीतू कपूर अपनी बहू को रानी की तरह रखेंगी।
 
बता दें कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर की फैमिली के भी बहुत क्लोज हैं। वह अक्सर रणबीर के परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। नीतू और आलिया के बीच एक स्पेशल बॉन्ड देखने को मिलता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा पाटनी की बिकिनी तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, हॉट तस्वीर वायरल