फिल्म 'कर्ज' के कारण डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती

ऋषि कपूर ने दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (07:01 IST)
rishi kapoor death anniversary : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन को 4 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी उन्हें याद करते हैं। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर ने अपने अंदाज और फिल्मों से फैंस के दिलों में खूब जगह बनाई थी।
 
ऋषि कपूर ने दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया। लेकिन अपनी एक फिल्म 'कर्ज' की वजह से ही ऋषि कपूर डिप्रेशन में चले गए थे। इतना ही नहीं, डिप्रेशन के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराना पड़ा था। ऋषि कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में असफल रही थी।
 
फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, कर्ज की रिलीज के दिन मैं अपने असिस्टेंट के साथ दर्शकों की भीड़ देखने के लिए सिंगल स्क्रीन थियेटर पहुंचा था। फिल्म को 20 फीसदी कलेक्शन के साथ ओपनिंग मिली। उस दौरान ऋषि कपूर ने शुक्रवार और शनिवार को सुभाष घई की कॉल रिसीव नहीं की।
 
सुभाष घई ने कहा, रविवार को मुझे पता चला कि ऋषि डिप्रेशन में हैं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उन्होंने फिल्म के हर एक सीन पर खूब मेहनत की थी। इतना ही नहीं रिलीज से पहले उन्होंने अपने दोस्तों को प्रीव्यू शो भी दिखाए थे। 
 
सुभाष ने आगे बताया था कि इस घटना के बाद उन्हें ऋषि के पिता की मदद लेनी पड़ी। सुभाष घई बताते हैं कि कोई शो इतना अच्छा नहीं चला था फिर उन्होंने राज कपूर की सहायता लेकर ऋषि को समझाया कि भले ही इसने कमाई नहीं की, लेकिन हमने अच्छी फिल्म बनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख