Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार

हमें फॉलो करें मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
, गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (16:31 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 8.45 बजे निधन हो गया। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अंतिम संस्कार के लिए ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे चंदनवाड़ी श्मशान घाट लाया गया।

 
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा था। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी। 
इस दौरान चंदनवाडी श्मशान घाट में रणबीर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर और नीतू कपूर के अलावा रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल मौजूद थे। 
webdunia
ऋषि कपूर के निधन की खबर सबसे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर नहीं रहे। अमिताभ ने यह भी कहा कि ऋषि के जाने बाद वह टूट गए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया। 
 
बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को मूवमेंट पास दिया गया है। रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। हालांकि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mahabharat 30 April Episode 67-68 : संजय को इस तरह मिली दिव्य दृष्टि