रणबीर के साथ यह फिल्म करने की ऋषि कपूर की इच्छा अधूरी ही रह गई

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (12:40 IST)
गुजराती फिल्म चाल जीवी लैये जब ऋषि कपूर ने देखी तो उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि वे इसका हिंदी रीमेक करने के लिए तैयार हो गए। यह पिता-पुत्र की कहानी है। बेटा दिन-रात काम करता रहता है। उसके पिता गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए पिता-पुत्र एक यात्रा पर जाते हैं। गुजराती में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 
 
ऋषि कपूर चाहते थे कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक बने जिसमें वे खुद और उनका बेटा रणबीर कपूर इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाएं। रणबीर को भी उन्होंने फिल्म करने के लिए राजी कर लिया था। 
 
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ रीतेश लालन के अनुसार लॉकडाउन के पहले तक ऋषि कपूर से बात चल रही थी। इसी बीच लॉकडाउन लग गया और बातचीत रूक गई। फिर ऋषि कपूर ने ही दुनिया को अलविदा कर दिया और उनकी यह ख्वाहिश उनके साथ ही चली गई। रणबीर कपूर से बाद में कोई भी बात नहीं हुई। 
 
रीतेश के अनुसार रियल लाइफ पिता-पुत्र फिल्म में भी पिता-पुत्र बनते तो दर्शक सीधे फिल्म से कनेक्ट होते। ऋषि और रणबीर दोनों की गिनती बेहतरीन कलाकारों में होती है। 
 
ऋषि और रणबीर इसके पहले 'बेशरम' फिल्म कर चुके थे जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

हमारे बारह का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म

रितिक रोशन की कजिन पश्मीना करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का टीजर रिलीज

जैकी श्रॉफ के हाथ लगी अंतरराष्ट्रीय निर्देशक की फिल्म, निभाएंगे मुख्य भूमिका

जब पंकज उधास का गाना सुनकर सभी हो गए थे इमोशनल, इनाम में मिले थे 51 रुपए

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख