Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केबीसी 13 : शानदार शुक्रवार एपिसोड में नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

हमें फॉलो करें केबीसी 13 : शानदार शुक्रवार एपिसोड में नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
, शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (16:10 IST)
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा बी-टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। अपने हंसमुख स्वभाव, विचित्र कारनामों और बेशुमार प्यार के साथ इन दोनों ने हमेशा लोगों का दिल जीता है। दोनों इस शुक्रवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार एपिसोड में अपना दिलकश अंदाज़ लेकर आएंगे।

 
इस दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन न सिर्फ रितेश और जेनेलिया के साथ गेम खेलते नज़र आएंगे बल्कि अपने निजी अनुभवों के साथ-साथ बहुत-सी दूसरी बातों पर भी चर्चा करेंगे।
 
webdunia
इस मौके पर मौज-मस्ती और मनोरंजन का मजा बढ़ाते हुए ये एक्टर्स पुरानी यादों में खो जाएंगे और इंडस्ट्री के अपने अनुभवों के साथ-साथ कुछ राज़ की बातें भी बताएंगे। इसके अलावा, रितेश देशमुख अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के डायलॉग के साथ जेनेलिया डिसूज़ा को प्रपोज़ करते नजर आएंगे।
 
रितेश और जेनेलिया ऐसे सामाजिक उद्देश्‍य के लिए केबीसी गेम खेलेंगे जिनका वे समर्थन करते हैं। वे जीती हुई राशि इम्पैक्ट फाउंडेशन को दान करेंगे जिसका उद्देश्य टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में बच्चों में कैंसर की देखभाल और उपचार में सुधार लाना है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के फैंस के लिए 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' के मेकर्स ने लिया खास फैसला