रणवीर सिंह के सर्कस के नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट अनाउंस, पोस्टर में नजर आए ढेर सारे एक्टर्स

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (12:35 IST)
रणवीर सिंह को लेकर रोहित शेट्टी ने 'सिम्बा' नामक सुपरहिट फिल्म बनाई थी। इसके बाद रोहित की सूर्यवंशी में भी रणवीर ने गेस्ट अपियरेंस किया था। अब वे रणवीर को लेकर सर्कस नामक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसके नए पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं और रिलीज डेट अनाउंस की गई है। 
 
रोहित-रणवीर की फिल्म 'सर्कस' की रिलीज डेट 23 दिसम्बर 2022 है, यानी कि क्रिसमस वीक पर यह फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। एक पोस्टर में दो रणवीर और ढेर सारे कलाकार नजर आ रहे हैं जो कि आमतौर पर रोहित की फिल्मों का हिस्सा होते हैं। 
पोस्टर में दो रणवीर नजर आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में डबल रोल हैं। साथ ही वरुण शर्मा के भी डबल रोल हैं। गुलजार की फिल्म 'अंगूर' से 'सर्कस' प्रेरित है। 
 
दो रणवीर हैं तो दो हीरोइन होना भी स्वाभाविक है। जैकलीन फर्नांडिज और पूजा हेगड़े, रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म मनोरंजन से भरपूर लग रही है, जैसी की रोहित की फिल्में होती हैं। यह उन फिल्मों में से है जिसका इस साल बेताबी से इंतजार किया जा रहा है। 
 
रोहित शेट्टी का इस बारे में कहना है- 'सर्कस एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। इसे रिलीज करने के लिए क्रिसमस से बेहतर समय नहीं है। तब छुट्टियां होती हैं और इसे आप सिनेमाघर में सेलि‍ब्रेट कर सकते हैं।' 
 
गुलशन कुमार, भूषण कुमार और टी-सीरिज द्वारा प्रस्तुत 'सर्कस' के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बड़े पर्दे पर फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, एक्सेल एंटरटेनमेंट की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला अपना नाम

5 हजार रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वालीं मंदाकिनी इन दिनों कर रहीं यह काम

कभी पिता संग स्टेज शो करते थे सोनू निगम, एक गाने ने बदल दी किस्मत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख