हीरो न मिलने पर रोहित शेट्टी ने फिल्म की बंद

Webdunia
एक वर्ष पहले धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रोहित शेट्टी ने 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम लखन' का रीमेक बनाने की घोषणा कर हलचल मचा दी थी। अचानक रोहित के पास बॉलीवुड स्टार्स के फोन आने लगे और वे फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर करने लगे। 
वरुण धवन, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, फवाद खान के नाम चर्चा में आने लगे। कौन राम और कौन लखन बन रहा है इसको लेकर लोग अपने-अपने अनुमान लगाने लगे, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट ही तय नहीं हुई। आखिरकार इस फिल्म को बंद कर दिया गया है। रोहित अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं और उचित समय आने पर अपनी फिल्म फिर शुरू करेंगे। 
 
फिल्म को बंद करने की अहम वजह यह बताई जा रही है कि राम की भूमिका निभाने के लिए कोई भी हीरो नहीं मिला। सभी लखन बनने को उत्सुक थे और राम की भूमिका कोई नहीं निभाना चाहता था। रोहित ने कई हीरो से बात की। राम के रोल के लिए राजी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। सभी का मानना था कि 'राम लखन' में लखन की भूमिका दमदार और रंगीन है। लखन के किरदार के आगे राम का किरदार दब जाता है और इस भूमिका को निभाने का कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता। 
 
गौरतलब है कि 1989 में बनी राम लखन को सुभाष घई ने निर्देशित किया था। जैकी श्रॉफ ने राम और अनिल कपूर ने लखन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित और डिम्पल कपाड़िया हीरोइन थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। 

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख