Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' के विनर का नाम हुआ लीक!

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' के विनर का नाम हुआ लीक!
रोहित शेट्टी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। शो की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू हो चुकी है। यह शो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के बाद अगले साल जनवरी में ऑन-एयर किया जाएगा।

खतरों के खिलाड़ी में इस साल कई टीवी सितारे नजर आने वाले हैं। करण पटेल, करिश्मा तन्ना, अदा खान, अमृता खानविलकर, धर्मेश, बलराज स्याल, आरजे मल्लिष्का, शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश और रानी चटर्जी जैसे लोकप्रिय नाम 'खतरों के खिलाड़ी 10' में कंटेस्टेंट्स के रूप में दिखाई देंगे।
 
webdunia
हाल ही में इस शो से बड़ी जानकारी सामने आई है। स्टंट और खतरों के खेलते हुए शो को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। खबरों के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी 10' के टॉप 4 कन्टेस्टेंट्स में करिश्मा तन्ना, करण पटेल, शिविन नारंग और बलराज सियाल शामिल थे, इन नामों में से एक कंटेस्टेंट की शो से विदाई हो गई है।

 
webdunia
एलिमिनेट होने वाले कन्टेस्टेंट का नाम शिविन नारंग है। शो की विनर की बात की जाए तो करण पटेल और करिश्मा तन्ना में फिनाले के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। 
 
खबरों के अनुसार इस बार शो का विनर कोई लड़का नहीं बल्कि लड़की बनी हैं। करिश्मा तन्ना ने ये शो जीता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट 9 सितंबर को भारत आने वाले हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल में नजर आ सकता है बॉलीवुड का यह खान