सारा के छोटे भाई तैमूर से यह काम कराना चाहते हैं रोहित शेट्टी

Webdunia
रोहित शेट्टी की 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को फैंस खुब पसंद कर रहे हैं। रणवीर, सारा और रोहित शेट्टी ने सिम्बा को बढ़-चढ़कर प्रमोट भी किया है।
 
हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया कि क्यों तैमूर को सिम्बा का प्रचार करना चाहिए? रोहित शेट्टी India’s Got Talent के मंच पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान तैमूर से भी फिल्म का प्रमोशन करने की मांग कर डाली। रोहित ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि तैमूर अपनी बहन सारा अली खान की फिल्म का प्रमोशन करें। 
 
दरअसल, शो के सेट पर सारा की एक तस्वीर दिखाई गई थी जिसमें वे तैमूर के हाथ पर राखी बांध रही हैं। तभी शो के होस्ट करण जौहर, तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में बताने लगे। 
 
खबरों के मुताबिक इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा, 'मैं सारा से अपील करूंगा कि वे अपने भाई तैमूर को एक दिन के लिए सिम्बा की टी-शर्ट पहनाए। मेरी फिल्म की ओपनिंग लग जाएगी। 
 
तैमूर सोशल मीडिया के स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग के कई नामी बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी ज्यादा है। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने तैमूर के पापा का रोल करने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, याहू की टॉप सर्च सेलिब्रिटी की लिस्ट में तैमूर को 10वां स्थान मिला है। तैमूर के नाम पर डॉल भी लांच हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सैयारा के इन 5 वजहों से लोग हुए दीवाने, नंबर 3 आपको चौंका देगा, जानें कैसे बिना प्रमोशन हुआ ये कमाल

Happy Ending Part 2 में हॉटनेस बढ़ाने लौटीं भारती झा, बॉस से हुआ हॉट सौदा: ट्रेलर देख फैंस बोले OMG

प्राइम वीडियो की कॉमेडी-ड्रामा रंगीन का ट्रेलर रिलीज, रिश्तों के उतार-चढ़ाव की है कहानी

द बंगाल फाइल्स ने न्यू जर्सी में किया धमाका, पहला प्रीमियर बना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय

बॉक्स ऑफिस पर छाई सैयारा, पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 2025 की दूसरी फिल्म बनी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख