Dharma Sangrah

शाहरुख खान के साथ 'अंगूर' का रीमेक बनाना चाहते थे रोहित शेट्टी, इस वजह से नहीं बन पाई यह फिल्म

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (15:05 IST)
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने पणजी में भारत के 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान बताया कि वह गुलजार साहब की सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' का रीमेक बनाना चाहते थे। उन्होंने शाहरुख खान को 'अंगूर' के रीमेक के लिए राजी भी कर लिया था।

 
रोहित शेट्टी ने कहा, साल में मैंने गुलजार साहब की फिल्म अंगूर के रीमेक की तैयारी की थी। मैंने कुछ यंग एक्टर्स को ध्यान में रखकर अंगूर की स्क्रिप्ट लिख ली थी। उसी समय मेरे पास शाहरुख खान आए और उन्होंने मेरे साथ फिल्म करने की बात की। 

ALSO READ: 'छैंया छैंया' गाने ने मलाइका अरोरा को बनाया स्टार, दो एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था ऑफर
 
मैंने शाहरुख को अंगूर की स्क्रिप्ट दिखाई तो वह फिल्म करने के लिए तैयार भी हो गए क्योंकि अंगूर शाहरुख की मां की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है।
 
रोहित शेट्ठी ने कहा, कुछ दिनों बाद मेरे पास चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी आई, मुझे चेन्नई एक्सप्रेस की स्क्रिप्ट इतनी ज्यादा पसंद आई कि मैंने 'अंगूर' को ड्राप करने का मन बना लिया। शाहरुख के पास गया कि अब मैं उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाऊंगा, मुझे लग रहा था कि शाहरुख मुझे इस फिल्म के लिए इनकार कर देंगे, क्योंकि वह अंगूर के लिए राजी हुए थे।

जब मैंने चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी शाहरुख को सुनाई तो वह तुरंत मान गए और उसी समय अंगूर का काम रुक गया और अब तक रुका हुआ है। मैं अंगूर का रीमेक जरूर बनाऊंगा, लेकिन अभी नहीं, बल्कि आराम से, जब बनाऊंगा तब मैं अनाउंसमेंट भी करूंगा। यदि अभी कह दूंगा तो प्रेस वाले लिख देंगे कि रोहित की नेक्स्ट फिल्म अंगूर होगी।
 
रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' बना रहे हैं। 'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख