Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली भी हो चुकी हैं मॉब लिंचिंग का शिकार, बताई आपबीती

हमें फॉलो करें महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली भी हो चुकी हैं मॉब लिंचिंग का शिकार, बताई आपबीती
, बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (13:19 IST)
बीते दिनों महाराष्ट्र के पालघर में 3 लोगों की चोरी के शक में पीट-पीटकर हुई हत्या की हर कोई निंदा कर रहा है। इस भीड़ हिंसा में तीन लोगों की हुई मौत में दो साधु थे। कई बॉलीवुड सितारों ने भी पालघर भीड़ हिंसा की आलोचना की है। इस बीच बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली ने खुद के साथ हुई ऐसी ही एक दर्दनाक घटना का खुलासा किया है। 
 
 
रूपा गांगुली ने ट्वीट कर बताया कि चार साल पहले उन्हें भी ऐसी भीड़ हिंसा का शिकार होना पड़ा था। वह बहुत मुश्किलों से खुद की जान बचा पाई थीं। 
 
पालघर की घटना के जरिए खुद के साथ हुई भीड़ हिंसा को याद करते हुए रूपा गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है कि 22 मई, 2016 को डायमंड हार्बर में घटना हुई थी। जिसमें 17/18 लोग पुलिस को साथ लेकर, मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते पर पटक-पटकर मार रहे थे। गाड़ी भी तोड़-फोड़ दी थी। सिर पर दो मस्तिष्क रक्तस्त्राव झेलने पड़। बस मैं मरी नहीं थी, रैली ड्राइवर हूं, निकलकर आ गई।'


 
अपने ट्वीट के साथ-साथ रूपा गांगुली ने महाभारत में द्रौपदी चीर-हरण का वीडियो भी पोस्ट किया और लिखा, 'हे कृष्ण, हे कृष्ण, हे कृष्ण।' सोशल मीडिया पर रूपा गांगुली के इस ट्वीट पर यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
 
बता दें कि पालघर घटना में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों मृतक मुंबई के कांदिवली से सूरत अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसमें 35 साल के सुशीलगिरी महाराज और 70 साल के चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी थे। जबकि 30 साल का निलेश तेलगड़े ड्राइवर था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनिधि चौहान से शादी टूटने की खबरों पर पति हितेश सोनिक ने कही यह बात