प्रभास की साहो का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा चौथा दिन?

Webdunia
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (11:33 IST)
बड़े बजट की फिल्म 'साहो' की इस समय चर्चा है। 350 करोड़ की लागत से बनी प्रभास की यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद तो नहीं आई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन के कलेक्शन बेहतर हैं। हालांकि ये ब्लॉक बस्टर फिल्मों के जैसे नहीं हैं, लेकिन उतने भी बुरे नहीं है जितनी की फिल्म की बुराई हुई है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 24.40 करोड़ रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन कलेक्शन 25.20 करोड़ तक जा पहुंचे। रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और यह फिल्म 29.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही।

ALSO READ: पिता बनने के लिए एक्साइटेड हैं कपिल शर्मा, शुरू की होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग

वीकेंड के बाद निगाहें सोमवार पर थी। चौथे दिन यानी कि सोमवार को कलेक्शन नीचे जरूर आए, लेकिन डबल डिजीट में रहे। फिल्म ने चौथे दिन 14.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 93.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। निश्चित रूप से पांचवें दिन फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 
 
फिल्म मल्टीप्लेक्स में मजबूत है, लेकिन सिंगल स्क्रीन में थोड़ी गिरावट आई है। सुजीत द्वारा निर्देशित 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। साथ में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, टीनू आनंद, नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख