सर्जरी के बाद कैसी है सैफ अली खान की हालत? एक्टर की टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (13:09 IST)
Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात जानलेवा हमला हो गया। रात लगभग 2.30 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ के घर में घुसे एक अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से एक्टर पर हमला कर दिया। सैफ पर 6 बार चाकू से वार किए गए। इस घटना में सैफ को गंभीर चोटें आई है।
 
सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सैफ को गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास चोटें आई हैं। सैफ अली खान की न्यूरो सर्जरी की गई है। उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा नुकीला ऑब्जैक्ट भी निकाला गया। एक्टर की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है। 
 
इस हमले में सैफ अली खान की मेड को भी मामूली चोटें आई हैं। मुंबई के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बातया कि अनजान शख्स सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुस आया था। शख्स ने हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ ​​लीमा को पकड़ लिया था, जिसके चलते वो जोर से चीखने लगी थीं। 
 
मेड के चिलाने की आवाज सुनकर जब सैफ अली खान आए तो उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद शख्स फरार हो गया। वहीं अब अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट सामने आई है। एक्टर की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके सैफ अली खान की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। 
 
बयान में कहा गया है, एक्टर अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। उनकी सर्जरी हो चुकी है और वह अब धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। अभी एक्टर को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। फैमिली के सभी मेंबर्स भी सुरक्षित हैं। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। 
 
इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मुंबई पुलिस ने लोकल और क्राइम ब्राचं की कुल 15 टीमें बनाई है। पुलिस ने सैफ के घर काम करने वाले सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं इस हमले में घायल मेड को भी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख