Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलाइका अरोरा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पहुंचे सलीम खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Malaika Arora father passed away

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (14:40 IST)
Anil Arora died : एक्ट्रेस मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोरा ने मुंबई स्थित अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। इस घटना के बाद कई सेलेब्स अकनिल अरोरा के घर पहुंच रहे हैं। 
 
मलाइका अरोरा के एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले अनिल अरोरा के घर पहुंचे। वहीं इस घटना के वक्त मलाइका पुणे में थीं। वह भी मुंबई आ चुकी है। अनिल अरोरा ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 
 
वहीं सलीम खान भी अपनी पत्नी सलमा खान, बेटे सोहेल खान और पोते निर्वाण के साथ अनिल अरोरा के घर पहुंचे। भले ही मलाइका और अरबाज का तलाक काफी पहले हो गया हो, लेकिन वह इस दुख की घड़ी में उनके घर गए। वहीं सलमान खान की बहन अलवीर अग्निहोत्री भी मलाइका की मां के घर पहुंची हैं। 
 
मलाइका अरोरा के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी अनिल अरोरा के घर पहुंचे हैं। अर्जुन को कोने में खड़े होकर नम आंखों के साथ हाथ जोड़े देखा गया। 
 
बताया जा रहा है कि इस घटना से एक दिन पहले ही मलाइका और अमृता अरोरा अपनी मां के घर पहुंची थीं। उन्होंने घर से निकलने के बाद मीडिया का अभिवादन भी किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन थे मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा, रचाई थी मलयाली क्रिश्चियन लड़की से शादी