Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत का चौथा पोस्टर रिलीज, देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान खान

हमें फॉलो करें भारत का चौथा पोस्टर रिलीज, देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म के नए-नए पोस्टर सामने आ रहे है। अब फिल्म का चौथा पोस्टर रिलीज किया गया है। 
 
webdunia
हाल ही में फिल्म का चौथा पोस्टर सामने आया है, इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में भी सलमान का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में सलमान नेवी लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मिट्टी, मेरा देश।'

सलमान का ये लुक फिल्म में 1985 के दौरान का होगा। दरअसल पोस्टर पर 1985 लिखा हुआ है। ऐसे में साफ है कि फिल्म में सलमान का ये लुक यंग ऐज से थोड़ा आगे का होगा। वहीं कैटरीना भी साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।
 
webdunia
इससे पहले फिल्म के तीन पोस्टर सामने आ चुके हैं। पहले पोस्टर में सलमान खान एक बूढ़े आदमी के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान खान काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में सलमान का यंग लुक देखने को मिला। इसके बाद फिल्म का तीसरा पोस्टर आया जिसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आईं हैं। 
 
भारत में सलमान और कैटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, जैकी श्रॉफ और सुनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से इंशाअल्लाह में दिखेगी सलमान खान और आलिया भट्ट की बेमेल जोड़ी!