Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपने बर्थडे पर सलमान दे रहे हैं अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट

हमें फॉलो करें अपने बर्थडे पर सलमान दे रहे हैं अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट
बॉलीवुड के टाइगर सुपरस्टार सलमान खान का आज 27 दिसंबर को जन्मदिन है। सलमान आज 52 साल के हो चुके हैं। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' जबर्दस्त हिट हो रही है। ऐसे में सलमान को दुनियाभर से जन्मदिन और फिल्म दोनों की बधाइयां मिल रही हैं। सलमान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया। 
 
सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट। आप सभी प्यार करने वालों के लिए। 52% की छूट सभी #BeingHumanJewellery पर सिर्फ आज 27/12 के लिए। तो जाएं मजे करें। इसके साथ हैंडसम  सलमान ने उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। 

 
इसके बाद सलमान ने एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा अब बर्थडे है तो मेरे लव्ड वंस के लिए स्पेशल तो बनता है। अपने पास ही के #BeingHumanClothing स्टोर पर जाएं और 50% की छूट पाएं सिर्फ आज 27/12 के लिए। सिर्फ आज.. क्योंकि बर्थडे सिर्फ एक ही दिन आता है। 
 
सलमान के फैंस के लिए आज उनका बड़ा दिन है। सलमान का ब्रांड BeingHuman भी लोगों को बहुत पसंद है। इस ब्रांड पर शानदार ऑफर से फैंस खुश तो होंगे ही और सलमान भी अपना बर्थडे फैंस को खुश करने के साथ सेलीब्रेट कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रांड रिसेप्शन में विरुष्का के लिबास की खास बातें