Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान ने रद्द किया अमेरिका में अपना शो, वजह बना पाकिस्तानी नागरिक!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Salman Khan
, गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (13:11 IST)
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले अपने एक शो को रद्द कर दिया है। सलमान खान का यह फैसला कार्यक्रम के रेहान सिद्दीकी द्वारा आयोजित किए जाने के मद्देनजर आया है। रेहान पाकिस्तानी नागरिक है और अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधि के फंडिंग का आरोपी है।

 
सिद्दीकी काफी समय से अमेरिका में स्टार्स के इवेंट से धन जुटाकर भारत विरोधी गतिविधियों के कथित रूप से समर्थन में शामिल रहा है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सिद्दीकी ने किसी इवेंट का आयोजन किया है। इससे पहले वह अभी तक 400 से अधिक शो की मेजबानी की है। सैफ अली खान, मीका सिंह, पंकज उदास व रैपर बादशाह भी सिद्दीकी के कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं। 
रिपोर्ट अनुसार सलमान खान ने रेहान सिद्दीकी के बारे में जानकारी मिलने के बाद इस शो से खुद को किनारा कर लिया है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।
 
सलमान खान का ये शो 10 अप्रैल को आयोजित होना था। इससे पहले भी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज ने रेहान सिद्दीकी के एक इवेंट में दिलजीत दोसांझ के जाने की खबर के बाद उनका वीजा रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद दिलजीत ने अमेरिका में होने वाले इस शो को रद्द कर दिया था। 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह जल्द फिल्म 'राधे' में दिखाई देने वाले हैं। वहीं सलमान की कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायरल बुखार के कारण ऋषि कपूर फिर से अस्पताल में भर्ती