Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला निकला नाबालिग, पुलिस ने हिरासत में लिया

हमें फॉलो करें सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला निकला नाबालिग, पुलिस ने हिरासत में लिया

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (16:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीते दिनों सलमान को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हाल ही में कॉल करके सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। 

 
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाले कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया था और कहा था की वो जोधपुर का गौरक्षक है। वहीं अब पुलिस ने इस रॉकी भाई को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देना वाला एक नाबालिग लड़का है। 
 
पुलिस  ने 16 साल के इस लड़के को ठाणे जिले से हिरासत में लिया है। किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में सोमवार को यह फोन आया था।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई से 70 किलोमीटर दूर ठाणे जिले स्थित शाहपुर पहुंची और उन्हें पता चला कि फोन 16 वर्षीय एक लड़के ने किया था।
 
लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सलमान खान को धमकी देने के पीछे लड़के की मंशा अभी पता नहीं चल पाई है।
 
मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा 'वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ 'बुलेट-प्रूफ' कार में ही सफर करते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'वॉर 2' के लिए पहली और आखिरी पसंद थे जूनियर एनटीआर, साउथ स्टार को ध्यान में रखकर लिखा गया कैरेक्टर!