फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन होगा सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है। फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है जिसमें सलमान अलग-अलग लुक्स में नजर आए थे। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट के जरिए बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर किस खास दिन रिलीज होगा। निर्देशक ने ट्वीट कर कहा, 'जी हां फिल्म भारत के ट्रेलर की तारीख लॉक हो चुकी है। हम पोस्ट प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है। ये अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी होगा। ये एक बहुत स्पेशल फिल्म है। हम नर्वस, चितिंत और उत्साहित है। भगवान हमें आशीष दे।'
 
भारत साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कैटरीना की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार के बैनर तले हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख