Salman Khan House Firing Case : पुलिस कस्टडी में एक आरोपी ने की आत्महत्या, हथियार सप्लाय करने का था आरोप

14 अप्रैल की सुबह दो हमलावरों ने सलमान के घर पर गोलीबारी कर दी थी

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 मई 2024 (15:44 IST)
Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह दो हमलावरों ने गोलीबारी कर दी थी। मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने 25 अप्रैल को अनुज थापन नाम के शख्स को पंजाब से गिरफ्तार किया था। 
 
अनुज थापन पर हमलावरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। खबर आ रही है कि अनुज ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में बिछौने की दरी से परत खोलकर फांसी का फंदा बनाया और बाथरूम में फांसी लगा ली।

ALSO READ: प्रभास की Salaar part 2 : shouryaanga parvam की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू!
 
अनुज को आनन-फानन में सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना बुधवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। 
 
बता दें कि सलमान खान के घर हुई फायरिंग केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 32 साल के अनुज थापन और 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्रा को पंजाब से गिरफ्तार किया था। खबरों के अनुसार अनुज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख