सलमान खान की फिल्म में कैटरीना कैफ का होगा गाना

Webdunia
अपने जीजा आयुष शर्मा को लेकर सलमान खान 'लवरात्रि' नामक फिल्म बना रहे हैं। सलमान इस फिल्म को सफल होते देखना चाहते हैं, इसलिए वे फिल्म को बेहतर बनाने का कोई असर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। 
 
सलमान जानते हैं कि फिल्म में नए कलाकार हैं। नए कलाकारों को लेकर फिल्म बनाना हमेशा जोखिम भरा रहता है। शायद इसीलिए सलमान फिल्म से कैटरीना कैफ को भी जोड़ रहे हैं। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों ने जानकारी दी है कि 'लवरात्रि' में कैटरीना कैफ का स्पेशल सांग दिखाई दे सकता है। पिछले दिनों सलमान ने इस बारे में कैटरीना से बात भी की। 
 
फिल्म सलमान की है तो कैटरीना भला कैसे ना कह सकती हैं। उन्होंने फौरन कहा कि वे खुद इस फिल्म में गाना करने के लिए उत्साहित हैं। 
 
सलमान का मानना है कि कैटरीना के गाने के कारण इस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जान पाएंगे और अच्छा-खासा प्रचार हो जाएगा। 
 
कैटरीना पर फिल्माए अधिकांश गाने हिट भी रहते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख