फैंस को नहीं मिलेगा बर्थडे गिफ्ट, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की वजह से पोस्टपोन हुआ सलमान खान की सिकंदर का टीजर

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (12:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मेकर्स ने सलमान के जन्मदिन के मौके पर यानी 27 दिसंबर को फैंस को एक गिफ्ट देने का प्लान किया था। बीते दिन इस फिल्म से सलमान का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया था। 
 
पोस्टर में सलमान खान बैक पोज देते नजर आ रहे थे। इसके साथ मेकर्स ने बताया था कि सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर 'सिकंदर' का टीजर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से 'सिकंदर' का टीजर पोस्टपोन कर दिया गया है। 
 
मनमोहन सिंह के निधन पर, उनके प्रति श्रद्धाजंलि के तौर पर 'सिकंदर' के मेकर्स ने ये फैसला लिया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, हमारे सम्मानित पूर्व प्रधनामंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन को ध्यान में रखते हुए, हमें ये बताते हुए खेद हो रहा है कि सिकंदर का टीजर 28 दिसंबर, सुबह 11 बजनकर 7 मिनट के लिए टाल दिया गया है। शोक की घड़ी में हमारी सहानुभूति देश के साथ है। इस समझने के लिए आपका धन्यवाद।
 
बता दें ‍कि फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्‍मिका मंदाना नजरआने वाली है। 'सिकंदर' साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

51 साल की उर्मिला मातोंडकर ने ब्लेजर पहन सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, देखिए सुपर हॉट तस्वीरें

तनुश्री ने रोते हुए शेयर किया था वीडियो, अब मुंबई पुलिस पहुंची एक्ट्रेस के घर

सैयारा ने पांचवें दिन भी किया शानदार कलेक्शन, साल की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग थे महमूद, कभी लोकल ट्रेन में बेचते थे टॉफियां

दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख