Hanuman Chalisa

सलमान खान नहीं करेंगे इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

Webdunia
वर्ष 2005 में अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' का प्रदर्शन हुआ था जिसमें सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। सलमान खान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ‍बिपाशा बसु, सेलिना जेटली, ईशा देओल जैसे कलाकार भी फिल्म में थे। 
 
इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद से ही सीक्वल की चर्चा होती रही है। 'नो एंट्री में एंट्री' नाम भी तय हो गया। खबरें आईं कि अनीस बज्मी ने सलमान को कई स्क्रिप्ट दिखाईं जिसमें से एक सलमान को पसंद आई। उन्होंने कई सुझाव अनीस को दिए और अनीस ने उन पर काम भी किया। 
 
बहरहाल, इस मामले में ताजा खबर यह है कि सलमान खान ने निर्माता बोनी कपूर और निर्देशक अनीस बज्मी को स्पष्ट कर दिया है कि वे 'नो एंट्री' का सीक्वल नहीं करना चाहते हैं। इस खबर से बोनी और अनीस निराश हो गए है। कारण तो सलमान ने नहीं बताया है, लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि सलमान स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं। 
 
इन दिनों सलमान किसी भी फिल्म के लिए तभी हां कहते हैं जब उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आए। सलमान का मानना है कि उन्होंने अनीस को कई मौके दिए, लेकिन अनीस ऐसी स्क्रिप्ट नहीं लिख पाए जो सलमान को पसंद आए, लिहाजा उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस प्रोजेक्ट पर और मेहनत करने की जरूरत नहीं है। 
 
वैसे बोनी के लिए सलमान 'वांटेड 2' जरूर करने वाले हैं। पिछले दिनों उन्होंने निर्देशक प्रभुदेवा से मुलाकात की और सीक्वल के बारे में बात भी की। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख