सलमान खान की करीबी महिला का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर बोले- मेरी प्यारी अद्दू...

WD Entertainment Desk
बुधवार, 3 मई 2023 (11:19 IST)
  • सलमान ने सोशल मीडिया पर एक महिला को श्रद्धांजलि दी है
  • सलमान ने खुलासा नहीं किया कि यह महिला उनकी कौन थीं
  • यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी केयरटेकर थीं
Salman Khan Condolence To Addu : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। भाईजान सोशल मीडिया पर जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान के एक करीबी का निधन हो गया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके एक महिला को श्रद्धांजलि दी है। फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह महिला कौन हैं, जिसे भाईजान ने देर रात श्रद्धांजलि दी है। 
 
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक महिला की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी अद्दू, उस प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू, जो आपने मुझे दिया, जब मैं बड़ा हो रहा था। आपके लिए बहुत सारा प्यार, रेस्ट इन पीस माई डियर अद्दू।' 
 
सलमान खान की इस पोस्ट के बाद फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये अद्दू कौन हैं, जिसके जाने से वह इतने दुखी हैं। दावा किया जा रहा है कि यह महिला सलमान खान की केयर टेकर थीं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह महिला भाईजान की नैनी थीं। हालांकि एक्टर ने इस बारे में कुछ क्लियर नहीं किया है।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। सलमान जल्द ही टाइगर 3 और टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख