Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुए सलमान खान, बोले- ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो...

Advertiesment
Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कईयों का करियर बनाया है। वह कभी भी अच्छे टैलेंट को सराहने से कभी पीछे नहीं हटते। अब सलमान खान ने 15 साल के सिंगर जोनस कोनर की गायकी की जमकर तारीफ की है। साथ ही लोगों को उन्हें प्रोस्ताहित करने के लिए कहा है।
 
सलमान खान ने जोनस कोनर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जोनस कोनर की तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने जोनस के तीन गानों का भी जिक्र किया है। 
 
सलमान ने लिखा, मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत तरीके से बयां करते नहीं देखा। भगवान तुम्हारा भला करे जोनस कोनर। बार-बार सुन रहा हूं, फादर इन ए बाइबल, पीस विथ पेन, ओह अप्पालाचिया। 
 
उन्होंने कहा, ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाईयों और बहनो ये अंग्रेजी में हैं, यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो शोषण नहीं।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'बिग बॉस 19' से ब्रेक लेकर अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी है। सलमान लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 19 : वीकेंड का वार में फराह ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, नेहल के वुमन कार्ड खेलने पर जताई नाराजगी