सलमान खान की फिल्म छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साइन की यह हिंदी फिल्म!

Webdunia
हॉलीवुड फिल्म करने और शादी के नाम पर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ कर सभी को चौंका दिया। अब उनकी हॉलीवुड फिल्म ही अटक गई और प्रियंका के पास निक के साथ रोमांस करने के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे में प्रियंका द्वारा एक हिंदी फिल्म साइन करने की बात सामने आई है। 


 
खबर है कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' साइन की है। इसमें वे लीड रोल अदा करती दिखाई देंगी। यह वही फिल्म है जिसे करने से प्रियंका ने इनकार कर दिया था, लेकिन अब प्रियंका ने हामी भर दी है। 

 
प्रियंका को इस समय कुछ समझ नहीं आ रहा है। शादी करने के ख्वाब भी देख रही हैं। हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म भी करना चाहती हैं। उनकी 'काऊ बॉय निंजा वाइकिंग' के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म शुरू होने में देरी है। इसलिए वे बॉलीवुड फिल्म करना चाहती हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों प्रियंका ने संजय लीला भंसाली से इस बारे में बात की और अपनी रजामंदी दे दी। अब भंसाली इस फिल्म को शुरू करना चाहते हैं। जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी देओल की मूवी घातक क्यों आज भी की जाती है पसंद, सिनेमाघरों में फिर हो रही है रिलीज

क्या आप जानते हैं शशि कपूर का असली नाम, रोमांटिक हीरो के रूप में बनाई पहचान

जाट से पहले सनी देओल की यह हिट फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा होगी रिलीज

शाहरुख खान और ‘पुष्पा’ डायरेक्टर सुकुमार की जोड़ी, क्या बनने जा रही है ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर

आराध्या की खातिर अभिषेक बच्चन ने बनाई बोल्ड फिल्मों से दूरी, बोले- मैं एक बेटी का पिता हूं..

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख