सलमान खान के कारण प्रियंका चोपड़ा के हाथ से निकली बड़ी फिल्म!

Webdunia
सलमान खान से यदि कोई पंगा लेता है तो सलमान उसे आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय जैसे कई नाम आपको मिल जाएंगे। इस लिस्ट में ताजा नाम है प्रियंका चोपड़ा। 
 
बताने की जरूरत नहीं है कि प्रियंका ने ऐन मौके पर शादी के नाम पर 'भारत' से अपने आपको अलग कर सलमान को करारा झटका दे दिया था। 
 
सलमान तो प्रियंका के साथ काम ही नहीं करना पसंद करते थे, लेकिन निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने सलमान को राजी कर लिया था। इसके बाद प्रियंका के फिल्म से अलग होने पर सलमान का पारा चढ़ना ही था। 
 
सलमान भले ही कहते फिर रहे हों कि यदि अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो उन्हें प्रियंका के साथ फिल्म करने में कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उनको नजदीकी से जानने वाले जानते हैं कि इस जन्म में तो भाई प्रियंका के साथ फिल्म करना शायद ही पसंद करें। 
 
अब सलमान के ही कारण प्रियंका के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद प्रियंका को लेकर संजय लीला भंसाली एक फिल्म शुरू करने वाले थे।
 
इसी बीच भंसाली के साथ 'इंशाल्लाह' करने के लिए सलमान राजी हो गए और उसके बाद भंसाली के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि दोनों के बीच लंबे समय से संबंधों में खटास चल रही थी। 
 
बॉलीवुड के खबरची बताते हैं कि सलमान को साइन करते ही भंसाली अपनी प्रियंका वाली फिल्म को भूल ही गए हैं। आखिर प्रियंका के साथ फिल्म बना कर वे सलमान को नाराज नहीं कर सकते। 
 
भंसाली को भाई और प्रियंका में से एक को चुनना था और उन्होंने किसको चुना ये बात सबको पता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की सिक्योरिटी ने बदला सिकंदर का प्लान, ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल!

सिनेमाघरों के बाद अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने दी ओटीटी पर दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

रणबीर कपूर की दूसरी पत्नी हैं आलिया भट्ट, बताया कैसे हुई थी पहली शादी

सिंगर अरमान मलिक के परिवार में आया भूचाल, भाई अमाल ने परिवार से तोड़ा नाता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख