Hanuman Chalisa

सलमान खान की 'रेस 3' के दो एंड क्यों किए गए हैं शूट?

Webdunia
इन दिनों रिलीज के पहले ही फिल्म लीक हो जाती हैं। सस्पेंस फिल्मों के रहस्य से परदा फिल्म के प्रदर्शित होने के पूर्व ही उठ जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेस 3 के दो एंड शूट किए हैं। 
 
रेस 3 एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें सस्पेंस भी है। यदि रिलीज के पहले ही सस्पेंस बाहर आ गया तो इसका सीधा असर फिल्म के व्यवसाय पर पड़ेगा। लिहाजा फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने फिल्म के दो अंत शूट किए हैं ताकि क्रू मेंबर्स को भी पता नहीं चले कि कौन सा अंत फिल्म में दिखाया जाएगा। 
 
साथ ही फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग इस तरह की गई कि शूटिंग पर मौजूद लोगों को पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। रेस 3 से जुड़े सूत्र ने बताया कि केवल कोर टीम के सदस्य ही जानते हैं कि किस अंत के साथ फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। 
 
पहले भी यह तकनीक अपनाई जा चुकी है। बाहुबली फिल्म की शूटिंग के दौरान भी लगातार टीम बदली गई थी और मल्टीपल एंडिंग शूट किए गए थे। 
 
रेस 3 इस वर्ष 15 जून को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख