Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss OTT Season 2 से कटा करण जौहर का पत्ता, यह बॉलीवुड सुपरस्टार करेगा होस्ट!

हमें फॉलो करें Bigg Boss OTT Season 2 से कटा करण जौहर का पत्ता, यह बॉलीवुड सुपरस्टार करेगा होस्ट!

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 11 मई 2023 (17:29 IST)
Bigg Boss OTT Season 2 : रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन को दर्शक भरपूर प्यार देते है। बिग बॉस के लगभग सभी सीजन को सलमान खान होस्ट करते नजर आते हैं। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला सीजन भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस रियलिटी शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आए थे। शो में करण जौहर को बतौर होस्ट काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर 'बिग बॉस ओटीटी' की चर्चा जोरों पर है। 

 
'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर जो खबर सामने आ रही है उससे करण जौहर के फैंस को झटका लग सकता है। खबरों के अनुसार मेकर्स ने करण जौहर को बिग बॉस ओटीटी से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि बिग बॉस टीवी को बेहतरीन तरीके से होस्ट करने वाले सलमान खान ने अब ओटीटी की भी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके लिए भाईजान की मेकर्स के साथ तगड़ी डील भी हो गई है। 
 
खबरों के अनुसार 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन की शुरुआत मई के अंत या फिर जून में हो सकती है। शो 3 महीने तक ही दिखाया जाएगा। इस शो को वूट एप पर देखा जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक करण जौहर या शो के मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manoj Bajpayee ने पिछले 14 साल से नहीं खाया रात का खाना, बताया क्या हुआ फायदा