Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने बांधा समा, जामनगर में बी प्राक संग गाया गाना

हमें फॉलो करें अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने बांधा समा, जामनगर में बी प्राक संग गाया गाना

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (13:03 IST)
Anant Ambani Birthday: युवा बिजनेसमैन अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर गुजरात के जामनगर में एक बार फिर सितारों का मेला लग गया है। अनंत के बर्थडे के जश्न की शुरुआत बीते दिन ही शुरू हो गई है। सलमान खान, बी प्राक और ओरी जामनगर पहुंच चुके हैं। 
 
इतना ही नहीं सलमान खान ने अनंत के लिए एक गाना भी गया। सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान सिंगर बी प्राक गाना गाते दिख रहे हैं। वीडियो में वह फिल्म एनिमल का गाना 'सारी दुनिया जला देंगे' गाते नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

इस वीडियो को बी प्राक ने शेयर किया है। वीडियो में अनंत, राधिका मर्चेंट और ओरी भी नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अनंत अंबानी सर, आपके बर्थडे पर आपके लिए परफॉर्म करना आशीर्वाद की तरह था। आप बहुत ही कमाल के इंसान हैं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे। और सलमान खान सर आपका भी बहुत बहुत शुक्रिया मेरे साथ रहने और मेरे साथ हमेशा एक परिवार की तरह व्यवहार करने के लिए।
 
हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग सलमान खान का मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान भाई के गाने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।' एक अन्य ने लिखा, 'अच्छा गाते हैं, दोबारा कोशिश मत करिएगा।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंकिता लोखंडे ने दिया था भंसाली की रामलीला के लिए ऑडिशन, इस वजह से हाथ नहीं लगा लीड रोल