बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'भारत' की जबरदस्त शुरुआत, पहले दिन तोड़े यह रिकॉर्ड

Webdunia
ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस छा चुकी है। फिल्म का पहला दिन जोरदार रहा है। 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।


इसके साथ ही यह फिल्म ईद पर अब तक रिलीज हुई सलमान की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन इस प्रकार है-
 
दबंग (2010)- 14.50 करोड़ रुपए
बॉडीगार्ड (2011)- 21.60 करोड़ रुपए
एक था टाइगर (2012)- 32.93 करोड़ रुपए
किक (2014)- 26.40 करोड़ रुपए
बजरंगी भाईजान (2015)- 27.25 करोड़ रुपए
सुल्तान (2016)- 36.54 करोड़ रुपए
ट्यूबलाइट (2017)- 21.15 करोड़ रुपए
रेस 3 (2018)- 29.17 करोड़ रुपए
भारत (2019)- 42.30 करोड़ रुपए

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों में 'भारत' ने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इसके पहले रिलीज हुई फिल्मों में कलंक ने 21.60 करोड़, केसरी ने 21.06 करोड़, गली बॉय ने 19.40 करोड़ और टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।

सिर्फ सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दिखा दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस के 'सुल्तान' हैं। 'भारत' सलमान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़) के नाम था।
 
पहले दिन 'भारत' की कमाई इस लिहाज से भी उल्लेखनीय है कि 5 जून को विश्व कप 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भी था। हालांकि जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन सामने आया है, माना जा सकता है कि सलमान के स्टारडम के आगे विश्व कप का मैच फीका पड़ गया।
 
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं। 'भारत' में दर्शकों को सुनील ग्रोवर और सलमान खान का दोस्ताना पसंद आ रहा है। यह फिल्म दुनियाभर में 6,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख