फॉर्महाउस में लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने की यू‍लिया को लेकर जबरदस्त प्लानिंग

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2020 (06:33 IST)
लॉकडाउन में सलमान खान के पास समय ही समय है। इतनी सारी फुर्सत उन्हें अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने के पहले ही थी।
 
खाली समय में सलमान का दिमाग भी तेज चल रहा है। फॉर्महाउस में ही उन्होंने दो-तीन गाने बना डाले। गाने सुनने लायक है या नहीं ये तो जाने दीजिए, लेकिन सलमान के फैंस ने उन्हें हाथों हाथ लेकर हिट बना डाला है। 
 
फॉर्महाउस में सलमान की मां साथ में हैं। साथ में जैकलीन फर्नांडीज और यूलिया वंतूर भी हैं। जैकलीन का करियर तो अच्छा चल रहा है। जब भी टेके की जरूरत होती है सलमान सहारा दे देते हैं। यूलिया बेचारी का कुछ भी नहीं हो रहा है। 
 
कब से इस आस में बैठी हैं कि सलमान लांच करेंगे, लेकिन बात ही नहीं आगे बढ़ रही है। अपने वालों को मौका देने में तो सलमान हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन यूलिया के मामले में पता नहीं क्यों बात अटकी हुई है। प्रेम सोनी के साथ मिल कर सलमान ने यूलिया को लेकर एक फिल्म प्लान भी की थी, लेकिन वो फिल्म सिर्फ कागजों पर ही रह गई। 
 
अब सलमान नए सिरे से यूलिया के बारे में विचार कर रहे हैं। सलमान के खासमखास बताते हैं कि यूलिया के लिए उन्होंने जबरदस्त प्लानिंग की है। तालाबंदी खुल जाने दीजिए, यूलिया को लेकर सलमान धमाकेदार घोषणा करने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म का रीमेक करेंगी जाह्नवी कपूर? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

सुहाना खान की अलीबाग डील पर बवाल, करोड़ों की जमीन को लेकर जांच शुरू

कुछ इंजीनियर तो कुछ 10वीं पास... कितने पढ़े-लिखे हैं ये फिल्म स्टार्स...

अक्षय कुमार जब डिम्पल कपाड़िया के साथ रोमांस करते-करते रह गए

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख