Publish Date: Mon, 12 Jun 2023 (13:37 IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2023 (13:39 IST)
साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु को अब हिंदी फिल्म देखने वाले दर्शक भी खूब पहचानते हैं और वे बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो चुकी हैं। समांथा नेटफ्लिक्स की सीरिज 'सिटाडेल' के इंडियन वर्जन में नजर आने वाली हैं। इसमें वे वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी और प्रियंका चोपड़ा वाला कैरेक्टर प्ले करेंगी।
खबर है कि इस सीरिज में काम करने के लिए समांथा भारी-भरकम फीस वसूल रही है। फीस इतनी ज्यादा है जो आमतौर पर इंडियन एक्ट्रेसेस को नहीं मिलती हैं। वैसे भी इंडियन मेल एक्टर्स की तुलना में फीमेल एक्टर्स को फीस काफी कम मिलती है।
समांथा इस सीरिज में काम करने के बदले में पूरे 10 करोड़ रुपये वसूल रही हैं। वरुण धवन को कितनी फीस मिल रही है इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन समांथा की फीस ने सभी को चौंका दिया है। साथ ही यह उनके दबदबे को भी दर्शाता है।