Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान के फैंस का कारनामा, 'मन्नत' के बाहर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें शाहरुख खान के फैंस का कारनामा, 'मन्नत' के बाहर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

WD Entertainment Desk

, रविवार, 11 जून 2023 (17:37 IST)
Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख की एक झलक पाने के लिए हर दिन हजारों फैंस उनके घर 'मन्नत' के बाहर पहुंचते हैं। किंग खान भी अक्सर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। वहीं अब शाहरुख के फैंस ने मन्नत के बाहर एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
 
दरअसल, शाहरुख खान के 300 फैंस ने मन्नत के बाहर मीडिया की मौजूदगी में किंग खान का आइकोनिक पोज किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इस मौके पर शाहरुख भी अपनी बालकनी में मौजूद थे और उन्होंने भी अपना आइकोनिक पोज दिया। 
 
शाहरुख खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप भी किया। इसके बाद किंग खान ने भी हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख खान और उनके फैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। अब वह एटली कुमार की जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान में दिखाई देंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल के डांस में 36 हजार मिस्टेक निकाल देती हैं पत्नी कैटरीना कैफ