Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त, बोले- आपको हर दिन याद करता हूं...

Advertiesment
Nargis Birth Anniversary
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नरगिस की 1 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। नरगिस ने पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाया था। संजय दत्त अपनी मां नरगिस के बेहद करीब थे। वह अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी बात उनके साथ शेयर किया करते थे। 
 
मां नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने कुछ अनसीन तस्वीरें साझा की है साथ ही एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। पहली तस्वीर में नरगिस नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में छोटे से संजय दत्त अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं और नरगिस भी साथ खड़ी हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां। मैं आपको हर दिन याद कतरा हूं और आपसे और भी अधिक प्यार करता हूं।'
 
बता दें कि नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को हुआ था। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। नरगिस के पिता का नाम मोहनचंद उत्तमचंद त्यागी था, बाद में उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था। नरगिस ने सुनील दत्त संग शादी रचाई थी। नरगिस का निधन 3 मई 1981 को कैंसर की वजह से हो गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर सिजलिंग अंदाज, बोल्ड अदाओं से मचाया तहलका