Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 (11:06 IST)
Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 (11:09 IST)
72वां मिस वर्ल्ड का ताज थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने अपने नाम किया है। हैदराबाद में हुए मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में 2024 की मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने उन्हें ताज पहनाया। ओपल ने थाइलैंड को पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाया है।
ओपल सुचाता ने 107 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब को जीत लिया है। सुचाता ने ये कारनामा 21 साल की उम्र में कर दिया है। वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 से बाहर हो गई थीं।
कौन हैं ओपल सुचाता
ओपल सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था। वह थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं। सुचाता ने बैंकॉक के प्रतिष्ठित ट्रायम उदोम सुक्सा से ग्रेजुएशन की और वे अभी थम्मासैट विश्वविद्यालय में पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।
ओपल थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषा बोल सकती हैं। ओपल की ब्यूटी कॉन्टेस्ट की यात्रा 2021 में मिस रतनकोसिन के साथ शुरू हुई। वह मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2022 में दूसरी रनर-अप बनीं। इसके बाद 2024 में, उन्होंने मैक्सिको सिटी में मिस यूनिवर्स में हिस्सा लिया और तीसरा स्थान हासिल किया।
16 साल की उम्र में ओपल ने ब्रेस्ट कैंसर कैंपेन शुरू किया था। इस कैंपेन का नाम था Opal For Her ये कैंपेन उन्होंने तब शुरू किया था जब उन्हें ब्रेस्ट में गांठ हुई थी और उन्होंने सर्जरी करवाकर वो गांठ निकलवाई थी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें