संजू की सफलता के बाद मुन्नाभाई 3 में रणबीर कपूर बनेंगे सर्किट

Webdunia
संजू ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और 2018 की यह अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने पूरी विश्वसनीयता के साथ संजय दत्त का किरदार अदा किया और उनकी एक्टिंग ने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई। 
 
अब राजकुमार हिरानी 'मुन्नाभाई' सीरिज को आगे बढ़ाते हुए इसका तीसरा भाग बनाना चाहते हैं। मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई बेहद कामयाब रहे थे। संजय दत्त को जेल हो जाने के कारण इस सीरिज का तीसरा पार्ट लंबे समय से अटका हुआ था। 
 
संजय दत्त सजा काट चुके हैं और अब हिरानी के सामने कोई अड़चन नहीं है। रणबीर कपूर का साथ भी हिरानी छोड़ना नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने एक बीच का रास्ता चुना है। 
 
सूत्रों के अनुसार मुन्नाभाई तो संजय दत्त ही बनेंगे, लेकिन सर्किट के रोल में अरशद वारसी की जगह रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। चूंकि सर्किट सेकंड लीड का रोल होता है इसलिए इसे पॉवरफुल बनाया जाएगा। 
 
संजय दत्त और रणबीर को साथ देखना रोचक होगा। वैसे दोनों 'शमशेरा' नामक फिल्म भी साथ कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख