'कटहल' की रिलीज से पहले सान्या मल्होत्रा ने खरीदा नया घर

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 5 मई 2023 (17:25 IST)
Sanya Malhotra Buys A Home : बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कटहल' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं 'कटहल' की रिलीज से पहले सान्या ने एक नया घर खरीदा है।

 
सान्या मल्होत्रा ने अपने और अपने परिवार के लिए गुड़गांव, दिल्ली में एक 4 बीएचके घर खरीदा है। यहां वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से दूर जब भी मौका मिलता है, समय बिताने की योजना बनाती है। अभिनेत्री ने इस शुभ शुरुआत का पल अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। 
 
सान्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह गृह प्रवेश की रस्में करती नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी पहने सान्या अपने सिर पर एक मटका रखे नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'नया घर।' इस पो्सट के सामने आने के बाद प्रशंसकों ने उन्हें बधाई संदेशों की बौछार कर दी है। 
 
कटहल अशोक मिश्रा द्वारा लिखित और यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित है, यह 19 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और सिख एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। पगलैट के बाद, 'कटहल' गुनीत मोंगा के साथ सान्या का दूसरा सहयोग है। अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में सैम बहादुर और श्रीमती भी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रिंस नरुला के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी युविका चौधरी ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, अभिनय की नई शैली की थी विकसित

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख