सपना भाभी की Bigg Boss 14 शो में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? लगेगा हॉटनेस का तड़का!

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (10:02 IST)
बिग बॉस सीज़न 14 (Bigg Boss 14) शुरू हो गया है। शो में इस बार कोई बड़ा या चर्चित नाम देखने को नहीं मिला। हालांकि धीरे-धीरे ये चेहरे भी चिर-परिचित हो जाएंगे, लेकिन जो धमाकेदार नाम की उम्मीद में थे उनके हाथ निराशा लगी। 
 
शो के मेकर्स भी शायद यह बात जानते थे इसलिए उन्होंने पुराने दमदार खिलाड़ियों, हिना खान (Hina Khan), गौहर खान (Gauhar Khan) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla), को भी शो में भेजा ताकि दर्शकों को बांधा जा सके। शो के मेकर्स अभी भी नए कंटेंस्टेंट्स तलाश रहे हैं जो शो की लोकप्रियता बढ़ा सके। 
 
सपना सप्पू (Sapna Sappu) का नाम लगातार सामने आ रहा है। सपना भाभी (Sapna Bhabhi) के रूप में मशहूर वे वाइल्ड कार्ड के जरिये शो में एंट्री ले सकती हैं। 
 
सपना को आपने कई बी-ग्रेड फिल्मों में देखा होगा। 20 साल के करियर में उन्होंने कई भाषाओं में बनी फिल्मों में काम किया है और बोल्ड इमेज के जरिये सुर्खियों में रही हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा फिल्में वे कर चुकी हैं। 
 
सपना सप्पू का असली नाम ज़रीना शेख है। मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी वे एक फिल्म कर चुकी हैं। फिल्म निर्देशक कांति शाह की कई फिल्मों में उन्होंने बोल्ड शॉट्स ‍दिए। सपना भाभी, लव लस्ट ड्रामा, तांक झांक, सपना के अंगर जैसे वेब शोज़ भी वे कर चुकी हैं। ये बी-ग्रेड के शो हैं और सपना ने जम कर इनमें अंग प्रदर्शन किया है। 
 
सपना ने जो भी काम किया है उस पर उनको कोई अफसोस नहीं है। वे अपने आपको छोटी फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस मानती हैं। 
 
सपना की शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा भी है। पति से विवाद चल रहा है और सपना अपने बेटे की कस्टडी पाने की लड़ाई भी लड़ रही है। 
 
सपना की बिग बॉस 14 में एंट्री होती है या नहीं? एंट्री होगी तो कब होगी? इन सवालों के जवाब जल्दी ही सामने होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख