'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में विक्की कौशल के संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं सारा अली खान

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (17:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में बनी हुई है। 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर के साथ विक्की इस फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आ रही है।

 
खबरों की मानें तो विक्की की इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में वह विक्की के अपोजिट किरदार में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, सारा ने इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर जॉइन कर लिया है। फिल्म में सारा भरपूर एक्शन करती दिखेंगी।
 
बताया जा रहा है कि सारा इस फिल्म में अपनी भूमिका के हिसाब से खुद को ढालने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। यह एक एक्शन आधारित फिल्म है, जिसके लिए विक्की भी खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य करेंगे, जबकि रॉनी स्क्रूवाला फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। 
 
हाल में जानकारी समाने आई थी कि विक्की फिल्म के लिए अपना वजन 120 किलो तक बढ़ाएंगे। आदित्य ने बताया था कि विक्की फिल्म के लिए अपना वजन 115-120 किलो तक बढ़ाएंगे। आदित्य के मुताबिक, विक्की ने अपनी फिजिकल ट्रेनिंग को बहुत गंभीरता से लिया है। 
 
यह फिल्म 2022 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में विक्की महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म के सीन को फिल्माने के लिए VFX तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल उन देशों के आधार पर तैयार होगा, जहां महामारी की स्थितियां सामान्य होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख