विक्की कौशल की फिल्म से हुई सारा अली खान की छुट्टी!

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (12:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही थी कि इस फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं। लेकिन ताजा खबरों के अनुसार अब इस फिल्म से सारा की छुट्टी हो गई है। 
 
बताया जा रहा है कि जब सारा अली खान को इस फिल्म में लिया गया था, तब एक यंग लड़की को कास्ट करना था। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव कर दिया है। इस हिसाब से किसी ऐसी अभिनेत्री को लिया जाना है, जो विक्की कौशल से बड़ी हो। 

 
खबरों के अनुसार मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के नाम पर मुहर लगाई है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को आदित्य धार निर्देशित करने वाले हैं। 
 
फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में अपनी भूमिका के हिसाब से खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विक्की इस फिल्म के लिए अपना वजन 120 किलो तक बढ़ाएंगे। फिल्म में विक्की महाभारत के महान योद्धा अश्‍वत्थामा का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में अश्वत्थामा को आधुनिक दौर में सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाएगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

79 की उम्र में धीरज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

अक्षय कुमार को बना दिया Team India के लिए 'पनौती'? मैच हारे तो ट्रोल हो गए

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख