Biodata Maker

शाहरुख खान ने तापसी की यह कह कर की तारीफ

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (16:55 IST)
दिसम्बर में जो फिल्में रिलीज होने वाली हैं उसमें सबसे ज्यादा इंतजार सिने प्रेमियों को 'डंकी' का है। शाहरुख खान इसकी एक वजह तो हैं ही, लेकिन इससे भी बड़ी वजह है राजकुमार हिरानी जिनका सौ प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड है। मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्में उन्होंने दी है। 
 
शाहरुख और हिरानी पहली बार साथ में फिल्म करने जा रहे हैं। वैसे शाहरुख को लेकर हिरानी अपनी पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' बनाने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई और वर्षों के इंतजार के बाद 'डंकी' में दोनों ने साथ काम किया है। ये कॉम्बिनेशन भी फिल्म के प्रति आकर्षण का एक बड़ा कारण है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)


 
'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। तापसी कितनी अच्छी अभिनेत्री हैं ये कहने की बात नहीं है। कई ऐसी फिल्म हैं जिसमें तापसी ने दमदार एक्टिंग की है। अपने करियर में तापसी ने पहली बार इतनी बड़े बजट और इतने बड़े स्टार के साथ काम किया है, लिहाजा उनका उत्साह भी चरम पर है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

 
शाहरुख अपनी हीरोइनों का ध्यान रखने वाले कलाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। तापसी का भी शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी ध्यान रखा। साथ ही कहा कि तापसी के साथ फिल्म करने में बहुत मजा आया। एक बात तो ऐसी बोल दी जिससे शाहरुख की विनम्रता झलकती है। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने कहा कि बतौर एक्टर तापसी से उन्होंने सीखा। यह बात सुनने के बात तय मानिए कि तापसी के पैर जमीं पर नहीं होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का हुआ निधन, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में गई जान

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज हो रहा ऋषभ शेट्टी का कांतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर

रजनीकांत के सुनहरे 50 साल: प्राइम वीडियो ने खास वीडियो संग दिया ट्रिब्यूट

फैशन डिजाइनर से फिल्म निर्माता बने मनीष मल्होत्रा, इस दिन रिलीज हो रही पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क'

IMAX में भी उठा सकेंगे 'कांतारा : चैप्टर 1' का लुत्फ, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख