मन्नत छोड़कर परिवार संग किराए के घर में शिफ्ट होंगे शाहरुख खान, जानिए वजह

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (11:50 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जीतने फेमस हैं उतना ही लोकप्रिय उनका बंगला मन्नत भी है। किंग खान के फैंस मन्नत के बाहर अपनी तस्वीर क्लिक कराना नहीं भूलते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मन्नत को छोड़ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना, अबराम को लेकर मई से पहले मन्नत छोड़कर बांद्रा में पाली हिल में किराए के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। दरअसल, मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस वजह से किंग खान कुछ समय किराए के घर में रहेंगे। 
 
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने कुछ समय पहले ही अपने घर को रेनोवेट करने की परमिशन मांगी थी। परमिशन मिलने के बाद जल्द ही मन्नत में तोड़फोड़ का काम शुरू होने वाला है। शाहरुख ने कुछ महीनों के लिए बांद्रा में ही जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा से पाली हिल में दो लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। मन्नत में जब तक काम चलेगा शाहरुख अपने परिवार के साथ यहीं रहेंगे। 
 
शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए है। यह 27 हजार स्क्वायर फीट में फैला छह मंजिला बंगला है। इस घर को गौरी खान ने ऑर्किटेक्ट-डिजाइन कैफ फकीह के साथ मिलकर डिजाइन ‍किया है। शाहरुख खान का परिवार करीब 25 साल से मन्नत में रह रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कन्नप्पा रिव्यू: क्यों उब गए दर्शक? अक्षय कुमार ने किया निराश, जानें क्या कमी है फिल्म में

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमेट' का होने जा रहा टीवी प्रीमियर, इस दिन सोनी मैक्स पर होगी टेलीकास्ट

अंशुमान झा करेंगे लखड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस का निर्देशन

उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने लूटी महफिल, आलिया भट्ट ने भी रीक्रिएट किया चांदनी लुक

पंचायत क्यों है हर उम्र के दर्शकों की पसंद? प्रधान जी रघुबीर यादव ने बताया कारण

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख