फिल्म फेस्टिवल में डांस करते हुए अचानक स्टेज से गिरे शाहिद कपूर, वीडियो हुआ वायरल

WD Entertainment Desk
बुधवार, 22 नवंबर 2023 (11:12 IST)
Shahid Kapoor: 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत गोवा में हो गई है। इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंच रहे हैं। इस इवेंट से शाहिद कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिद स्टेज पर डांस करते हुए नीचे फिसलते दिख रहे हैं।
 
वीडियो में शाहिद कपूर ब्लैक आउटफिट में स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ डांस ग्रुप के कई लोग भी दिखरहे हैं। डांस करते-करते शाहिद जैसे ही पीछे मुड़े तो अचानक गिर पड़े। हालांकि, शाहिद तुरंत उठ पड़े, खुद को संभाला और परफॉर्मेंस भी पूरी की।
 
इसके बाद शाहिद ने उस हिस्से को देखते हैं जहां से वह फिसले थे और समझने की कोशिश की कि आखिर ये हुआ कैसे। इसके बाद वह हंस पड़ते हैं। शाहिद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े दिखेंगी। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हो सकती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख